


जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी ने ली समीक्षा बैठक।समीक्षा बैठक
जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
विभागीय कामों योजनाओं में प्रगति लाने के दिये निर्दैश
पाली। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कामों मुख्य रूप से पानी पेयजल वितरण , चिकित्सा आदि विभागों के आगामी समय में विभागीय कामों योजनाओं को लेकर विस्तार से निर्दैश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी प्रमुख विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल को लेकर विशेष कार्ययोजना , वितरण , गांवों शहरों में वार्डाें ,पेयजल परिवहन , गांव में टांको का चिन्हीकरण , पानी टैेंकर के बारे में , पेयजल परिवहन , के लिये जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल संसाधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने पशुपालन विभाग को चारे की व्यवस्था के लिये ,पशु शिविर , कृषि विभाग को क्राप कटिंग, फसल खराबा , गिरदावरी आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को त्यौहारी सीजन में नकली दूध, पनीर , मावा , घी के विरूद्व अभियान चलाने के निर्देश साथ ही ,रसद विभाग , जल संसाधन , महिला एंव बाल विकास विभाग सैम व मेम बच्चों व निरीक्षण के लिये , शिक्षा विभाग , उधोग आदि विभाागों को प्रगति लाने के बारें में निर्देश दिये। इसके साथ ही पंचायत चुनावों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं व इंतजामों के लिये निर्दैश दिये। साथ ही अन्य विभागों के कामों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने भी बैठक में आवश्यक जानकारी व निर्देश दिये। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नरेश बुनकर , उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र राणावत , सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———–
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


