best news portal development company in india

शतायु मतदाताओं का सम्मान, लोकतंत्र में योगदान को किया नमन अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर घर-घर पहुंचकर माला एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मान, मतदाता अधिकारों के प्रति किया जागरूक

SHARE:

शतायु मतदाताओं का सम्मान, लोकतंत्र में योगदान को किया नमन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर घर-घर पहुंचकर माला एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मान, मतदाता अधिकारों के प्रति किया जागरूक


पाली, 1 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाली निर्वाचन क्षेत्र में निवासरत 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। निर्वाचन विभाग की ओर से शतायु मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें माला पहनाई गई तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
शतायु मतदाता लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर -उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में शतायु मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने जीवन के लंबे सफर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से देखा और मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाई है। ऐसे सभी शतायु मतदाता सम्मान के शत प्रतिशत पात्र हैं। उन्होंने शतायु मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के साथ मतदाता के अधिकार एवं दायित्वों के प्रति भी जागरूक किया।
माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान -अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाली निर्वाचन क्षेत्र में निवासरत शतायु मतदाताओं का विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर सम्मान किया गया। मानपुरा भाकरी में कन्या, लचकी एवं मूली का माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान मिलने पर शतायु मतदाता भावुक होकर गदगद हो उठीं। उन्होंने अपने समय में होने वाले मतदान और उस दौरान की चुनावी गतिविधियों से जुड़े कई रोचक संस्मरण भी साझा किए।
बूथ स्तर पर भी आयोजित हुए सम्मान कार्यक्रम -वृद्धजन दिवस के अवसर पर पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भी शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजर, ग्राम पटवारी, स्थानीय शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने शतायु मतदाताओं तक पहुंचकर सम्मान किया। कई स्थानों पर अधिकारियों एवं कार्मिकों ने घर-घर जाकर माला एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए किया प्रेरित -सम्मान कार्यक्रम के दौरान शतायु मतदाताओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने गए। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व और मतदाता के अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ाव नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है।
ये रहे मौजूद – इस अवसर पर चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, रमेश कुमार अणकिया, विक्रम सिंह परिहार, स्वीप प्रभारी अनिल नामा, पार्षद बाबूलाल कीर, बीएलओ रामलाल मानपुरा, वीरेन्द्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हवा कंवर, अनुराधा, भोमाराम देवासी, हिन्दूराम देवासी, राजेन्द्र कीर, चौनसा कीर, गोपाल कीर, मगाराम कीर, सुगनादेवी, कमला देवी, केली देवी सहित संबंधित कार्मिक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

जोधपुर गौतम सभा में र्निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष नरेशकुमार जाएगा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणेजा जौशी, अंकेक्षक धनराज पंचारिया को नव निर्वाचित होने पर छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महासभा की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।