*सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, ग्राम पंचायतों में श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित*
पाली, 24 सितम्बर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को संबंधित उपखंड स्तर पर लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया।
*पंचायत समिति पाली*
पाली पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में आरक्षण आवंटन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत वडेरावास में अनुसूचित जाति महिला, बाणियावास में सामान्य, भांगेसर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भावंरी में सामान्य महिला, बोमादड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग, डरी में अनुसूचित जाति, डेण्डा में सामान्य महिला, डिंगाई में अनुसूचित जनजाति, गिरादड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा गुड़ा एन्दला में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। इसी प्रकार गुन्दोज में अनुसूचित जाति, खैरवा में सामान्य, लाम्बिया में सामान्य, मणिहारी में सामान्य महिला, रूपावास में सामान्य महिला, साकदड़ा में सामान्य, सांपा में सामान्य, सोडावास में सामान्य महिला, सोनाईमांझी में अनुसूचित जाति महिला, टेवाली में सामान्य महिला, कूरना में अनुसूचित जनजाति महिला, दयालपुरा में अनुसूचित जाति, हेमावास में सामान्य महिला तथा गुरडाई में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
*पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन*
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 51 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के साथ संबंधित महिला श्रेणियां शामिल हैं। अनुसूचित जाति सामान्य श्रेणी में मलसावासवड़ी, धवाड़िया, जोजावर, माण्डू, धोरनड़ी एवं मुसालिया तथा अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में रोहटवास, खारड़ी, नरसिंहपुरा, जालपना एवं सावड़ ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई हैं। अनुसूचित जनजाति सामान्य श्रेणी में बासनी एवं जोजावर तथा महिला श्रेणी में धनला ग्राम पंचायत निर्धारित हुई है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य श्रेणी में रोहटवास, आजवा, तेलपुरा, फुलाद एवं गोदकी तथा महिला श्रेणी में हिंगोला खुर्द, गुड़ा केसर सिंह, बारीर, बारा एवं रजवासा ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। सामान्य वर्ग में निंबेटिया, चिरपटिया, धामली, गादाणा, गुड़ा रामसिंह, गुड़ा राजसिंह, ईसाली, डिठारड़ी, कांटालिया, कराड़ी, निखली मांडा, राजवासन, सिंगला एवं सिरियारी ग्राम पंचायतें तथा सामान्य महिला श्रेणी में बारसा, भगोड़ा, बिठड़ा कलां, बोरीमादा, धोकरिया, देवली, घुचला, दुजाड़, गुड़ा भोपा, जाडन, जुनी फुलाद, पांखेड़िया, सारण एवं बोपारी ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं।
*पंचायत समिति देसूरी*
इसी क्रम में देसूरी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राप्त विवरण के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग में वीरमपुरा खैरिया एवं गांधी ग्राम पंचायतें महिला श्रेणी के लिए तथा डायलाना कला, गुड़ा मांगलिया एवं नाडोल ग्राम पंचायतें सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित हुई हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में नया गांव ग्राम पंचायत महिला तथा मगर तालाब ग्राम पंचायत सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हुई है। अन्य पिछड़ा वर्ग में देसूरी एवं जूना ग्राम पंचायतें सामान्य तथा ढालोप एवं दादाई ग्राम पंचायतें महिला श्रेणी के लिए निर्धारित की गई हैं। आना ग्राम पंचायत सामान्य वर्ग में रखी गई है। सामान्य वर्ग की महिला श्रेणी में बागोल, मादा, कोटड़ी, पनोटा, मांडीगढ़, सिन्दरली, सुमेर एवं केसुली ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं सामान्य वर्ग की श्रेणी में सौंसरी, कोट सोलंकिया, माडपुर, बड़ौद, दुदापुरा, गुड़ा जाटान एवं घाणेराव ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं।
*पंचायत समिति सोजत*
सोजत पंचायत समिति क्षेत्र में अनुसूचित जाति की सामान्य श्रेणी में गांगुड़ा, झुपेलाव, थरासनी एवं सुरायता तथा अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में खामल, सियाट एवं रामासनी बाला ग्राम पंचायतें निर्धारित हुई हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में कोई ग्राम पंचायत आरक्षित नहीं हुई। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामान्य श्रेणी में शिवपुरा, बागावास एवं धांकड़ी तथा महिला श्रेणी में अटपड़ा एवं राजोला कला ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। सामान्य महिला श्रेणी में खारीया नीव, खारीया सोड़ा, बोयल, धुरासनी, मंडला, मेव, रेपड़ावास, सरदार समंद एवं रेंदड़ी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं अनारक्षित श्रेणी में चाड़वास, चोपड़ा, धीनावास, बासना, बिलावास, भैसाणा एवं रूपावास ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त शेष ग्राम पंचायतों के संबंध में निर्धारित श्रेणी के अनुसार आरक्षण लागू होगा।
*पंचायत समिति बगड़ी*
बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में अनुसूचित जाति की श्रेणी में केलवाड़ एवं चण्डावल स्टेशन तथा अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में गुड़ा श्यामा ग्राम पंचायत निर्धारित हुई है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में कोई ग्राम पंचायत आरक्षित नहीं हुई। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामान्य श्रेणी में खोखरा एवं सांडिया तथा महिला श्रेणी में गुड़ा रामसिंह ग्राम पंचायत निर्धारित की गई है। सामान्य महिला श्रेणी में चण्डावल, हरियामाली, खोडिया, गजनाई, करमावास पट्टा एवं करमवास पट्टा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं अनारक्षित श्रेणी में गुड़ा कला, गुड़ा बींजा, बगड़ी एवं रायरा कलां ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


