best news portal development company in india

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता पर बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* पाली, 22 जुलाई। जिला प्रशासन एवं महिला

SHARE:

*डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता पर बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

पाली, 22 जुलाई। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल एरिया, शिवाजी नगर, पाली में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत बालिकाओं एवं किशोरियों के लिए डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने किया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा केन्द्र (PSSK), महिला सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र (MSSK) तथा महिला हेल्पलाइन 181 सहित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रबंधक देवी बामणिया ने महिलाओं एवं बालिकाओं को केन्द्र पर उपलब्ध नि:शुल्क सेवाओं से अवगत कराया।

पुलिस विभाग से औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निर्मला बिश्नोई ने साइबर अपराध, एआई जनरेटेड फोटो के दुरुपयोग, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर ब्लैकमेल करने जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पार्वती ने गरिमा हेल्पलाइन 1090 की जानकारी साझा की। साइबर सेल से शैलेन्द्र ने छात्राओं को डिजिटल साक्षरता, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेड पीएलवी मांगीलाल तंवर ने महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकारों तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी दी। आरकेसीएल के हर्षवर्धन ने शिक्षा सेतु योजना, नि:शुल्क कंप्यूटर पाठ्यक्रम RSCIT, RSCFA एवं RSCSEP तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित जानकारी साझा करते हुए कौशल विकास योजनाओं से अवगत कराया।

बाल अधिकारिता विभाग से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेन्द्र एवं काउंसलर रेणुका जोशी ने बाल विवाह निषेध, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल अधिकारों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक दौलतराम मेघवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य लेखनी शर्मा, संगीता शर्मा, राजेन्द्र सिंह, शोभा, रमेश कुमार, PSSK काउंसलर उर्मिला सहित विद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें