*बांगड़ महाविद्यालय में दहेज न लेने एवं*
*न देने की शपथ कार्यक्रम का आयोजन*

पाली, 17 जुलाई। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में दहेज न लेने एवं न देने का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिताा कोका ने की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी कार्मिकों को दहेज न लेने एवं न देने की शपथ दिलाई। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि दहेज एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है, जो समाज में असमानता, आर्थिक शोषण तथा महिलाओं के प्रति हिंसा जैसी अनेक कुरीतियों को बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे दहेज मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करें।
कार्यक्रम में डॉ. संगीता आर्या ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीति का उन्मूलन जन-जागरूकता एवं युवाओं की सकारात्मक सोच से ही संभव है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य गोमाराम एवं सुश्री मंजू देवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में दहेज प्रथा के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चलाने तथा स्वयं दहेज न लेने एवं न देने का संकल्प जीवनभर निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं सभी ने दहेज मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
————————–
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





