पाली १५जुलाई। पाली जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को प्रार्थीया श्रीमती नाजूदेवी पत्नी श्री रूगाराम जाति मेघवाल निवासी साली तहसील व जिला पाली (राजस्थान) द्वारा लिखित में खातेदारी कृषि भुमि जमीन ग्राम मौजा साली में खसरा नंबर 328/159रकबा 2.4283हैकटेयर आई हुई है।तथा पडौस में खातेदारी कृषि भुमि 334/330 आई हुई है।जिस संबंध में प्रार्थी या द्वारा सहायक कलेक्टर न्यायालय,पाली में राजस्व वाद संख्या 05/24नाजुदेवी बनाम घैवरराम वगैरा एवंम राजस्व विविध प्रकरण संख्या 07/25 विचाराधीन है।जिसकी तारीख पेशी 23/07/2026को सहायक कलेक्टर,पाली न्यायालय में विचाराधीन है।जिसके संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा मौके एवं राजस्व रेकार्ड की तथा सिथति कै संबंध में स्थगन आदेश जारी हो रहा है।जो स्थगन आदेश आज दिन तक प्रभाव में है।जिस स्थगन आदेश की प्रति प्रार्थीया द्वारा पुलिस थाना, गुडा ऐदला में बताने के बावजूद भी नहीं मान रहे हैं।तथा ए एस आई रतनलाल मीणा ,उनके सहकर्मी एवं पूर्व में सुखराम बिश्नोई,ए एस आई,तथा उनके साथ पुलिस कांस्टेबल आये थे,उनको भी स्थगन आदेश की कांपी बताने के बावजूद नहीं मान रहे हैं।तथा प्रार्थीया के विरूद्ध मुकदमा नंबर 147/26का झूठा प्रकरण दर्ज कर के प्रार्थीया को यानी मेरे ट्रेक्टर व कल्की जब्त कर मुझ प्रार्थीया जैसे तैसे तंग वो परेशान कर रहे हैं।तथा आज दिनांक 15/7/ 2026 को उक्त घैवरराम , भगाराम,ने मिलावट कर पुलिस वालो को वहां मौके पर भेजकर दादागिरी के बलबुते पर मुझ अनु.जाति की महिला की क़ृषि भुमि पर बिखेर किसी न्यायालय के आदेश, बिना नापचौक करवाये,तथा तारबंदी,व कब्जा करवाने पर उतारू है।जिसको ऐसा करने व कानून के दायरे से बाहर है। अतः आप श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, पाली के समक्ष हम लोग लिखित में रिपोर्ट पेश कर न्याय दिलाने की गुहार करते हैं। देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है?
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


