पाली 09.07.2026 विशेष साप्ताहिक विधिक जागरूकता अभियान आयोजित:-
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव (अपर जिला न्यायाधीश ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आज विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कात्यायनी सीनियर सेकंडरी स्कुल ,पाली में आयोजित हुआ, जिसमे मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली द्वारा बाल विवाह, स्थाई लोक अदालत मे लोक उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली,पानी, परिवहन, बैंकिंग,बीमा स्वास्थ्य सेवाएं भू संपदा सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, महिला सशक्तिकरण,बालिका शिक्षा,मध्यस्थता प्रक्रिया,श्रमिकों के अधिकार,आदि की जानकारी प्रदान की। साप्ताहिक शिविरों के क्रम मे नवीन ट्रेडिंग कंपनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिरादड़ा व गुडलाई, भेरुजी मंदिर काणदरा,आम चौहटा, गुलाबपुरा आदि स्थानो पर आयोजित हुआ। आज आयोजित हुए कार्यक्रम में कल्याण सिंह विद्यालय संचालक ने विद्यार्थियों को आजीवन नशा न करने व आमजन को तंबाकू इत्यादि का सेवन न करने की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य सोहन लाल सोनल और स्टॉफगन नीतू, राकेश तथा विधार्थियो ने भाग लिया। सप्ताहिक जागरूकता मे महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान मे नवीन ट्रेडिंग कंपनी मे आयोजित शिविर मे प्रबंधक नवीन जैन, स्टॉफ रवि तथा महावीर इंटरनेशनल से संदीप मेहता व नवीन मेहता ने नशा मुक्ति आदि की जानकारी प्रदान की, सीनियर सिटीजन के अधिकारों को लेकर आम चौहटा गुलाबपुरा मे राजकुमार, बाबूलाल सहित कई सीनियर सिटीजन, महिला शक्ति मौजूद रही।अंत 






बाल विवाह को कहे ना की शपथ दिलाई तथा न्याय आपके द्वार व लोक अदालत से संबंधित पेम्प्लेट्स प्रदान किए गए।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


