best news portal development company in india

पाली जिला वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम से जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी को छ: सूत्री मांग पत्र का सौपा ज्ञापन।

SHARE:

पाली ३०जुन। पाली जिला वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति द्वारा जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम लिखित में ६सूतरी मांगों का ज्ञापन दिया गया।
(१)सफाई कर्मचारी भर्ती में पंरपरागत सफाई का कार्य किये गये लोगों को प्राथमिकता दी जावे।
(२) सफाई कर्मचारी भर्ती में से वर्ष २०१२ व २०१८ कोर्ट केस प्रकरणों को नियुक्ति दी जावे।
(३) सफाई कर्मचारी भर्ती में वर्तमान में सफाई का कार्य कर रहे लोगों को प्राथमिक दी जाये।
(४)सफाई कर्मचारी भर्ती यूनियन के समझोता अनुसार की जाये।
(५) ठैका प्रथा समाप्त किया जाये आऊट सोर्सिग बंद कर निकाय कौष से भुगतान किया जाये।
(६) सफाई कर्मचारी भर्ती ३गुना लाटरी से की जाये,एक वर्ष अर्धकूशल एवं एक वर्ष कूशल मानते हुते दो वर्ष स्थाई किया जाये।
हमारी और से निवेदन है कि संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ , जयपुर द्वारा किये जा रहे प्रदेश व्यापी आन्दोलन में संपूर्ण वाल्मिकी समाज द्वारा समर्थन दिया जायेगा। हमारी उक्त बातें नहीं मानने की सूरत में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन,उग्र प्रदर्शन, आंदोलन व शक्ती प्रर्दशन किया जाएगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।
ज्ञापन में द्वारका प्रसाद जावा,विककी तैजी, जयंती लाल,फतेहराज, राकेश कंडारा,विनोद कुमार,मवेती लाल,मूलचंद,गणपत,रूपचंद ढंज, सुनील,अजय अटवाल, मनोहर लाल,प्रिंस घावरी,नरेश अटवाल, पुखराज,अनिल कुमार,राजेश,भरत,अनिल, योगेश, राहुल, राकेश कुमार,सूरज मल, हिंमाशु, सन्नी,निखिल,आदी के हस्ताक्षर युक्त है। देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है?
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment