उज्जैन ( बड़नगर) मे मोहर्रम जुलुस मे आपत्तिजनक नारे लिख कर वेन कार को बारूद से ब्लास्ट करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार करने की मांग पर शिव सेना शिंदे ने किया प्रदर्शन..पाली आज दिनांक 29 जुन 2026 को सुबह 11 बजे शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पाली पर एकत्रित हुए जहा पर कुछ दिनों पुर्व उज्जैन (बड़नगर) मे मोहर्रम के जुलुस मे स्टंट के नाम पर आपत्तिजनक नारे लिख कर क्रेन से एक वेन कार को 40 फुट ऊंचाई पर लटका कर बारूद से ब्लास्ट करने पर आक्रोश जताया गया तथा आरोपीयों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर देशद्रोह व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मुक़दमा चला कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर महोदय पाली को सोपा गया जिला प्रवक्ता राजु देवासी ने ज्ञापन की जानकारी देते हुए बताया की हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है की आतंकवाद की छवी वाले प्रदर्शन करने वाले सभी आरोपीयों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये तथा कार ब्लास्ट करने हेतु बारूद कहा से लाया गया सहित सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपीयों को कडी से कडी सजा दी जाए ताकी भारत की एकता और अखंडता बनी रहे प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी, जिला उप प्रमुख नरपत सिंह भाटी,जिला प्रवक्ता राजु देवासी, सुरेन्द्र विश्नोई, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, जिला संयोजक अर्जुन सिह टाईगर,नगर प्रभारी एडवोकेट नरेश प्रजापत,विरेन्द्र सिह नरूका, योगेश रांकावत,ढोला ग्राम प्रमुख छेलसिह जी, जिला मंत्री मगराज पादरली,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, महेंद्र मांडा, दिपक भाटी,मंगल सिंह पंवार, नेमाराम, दिनेश सिंह,मनोहर सिह, नंद किशोर शर्मा, प्रेम सिह,मदन भाई,बाबुलाल, बंसीलाल,किशन,सजना शर्मा,बाली कंवर,विजय लक्ष्मी माली, सन्तोष माली, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





