best news portal development company in india

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

पाली 27 जून 2026, देश भर के छात्रों की आवाज को एक मंच देने, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान में “छात्रों की गूंज” संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर जन-प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों एवं राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। युवाओं की आवाज़ अब देश के हर कोने में गूंजेगी। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र – छात्राएं एवं कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इस दौरान “छात्रों की गूँज” अभियान के तहत आयोजित विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन। प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र मुंड ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था ICU में है। उन्होंने ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षा संबंधी नीतियों में सुधार नहीं किया गया, तो युवा आगामी चुनावों में इसका जवाब देंगे और सरकार बदल देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने छात्रों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की उन्होंने छात्रों और युवाओं से “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़ने तथा अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक भीमराज भाटी व ब्यावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है। प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा व गणपत पटेल ने कहा कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा और अपनी मेहनत का सम्मान चाहता है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का विश्वास कमजोर हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वंही पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, यशपालसिंह कुम्पावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, ओमा चौधरी ने परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखा। इस दौरान हकीम भाई मेहबूब टी, ओमा चौधरी, मंगलाराम चौधरी बाड़सा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, यशपालसिंह शिवतलाव, गुलाबसिंह गिरवर, सीताराम टांक, सुरबाला काला, गोबिंद बंजारा, राकेश मेवाड़ा, महेश जोशी, भेरूसिंह सोनाणा, महावीर कटारिया, ताराचन्द चन्दनानी, विकास राठौड़, गोरधन प्रजापत, दिनेश दवे, मोहनसिंह गुडलाई, वागाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मगराज सोनी, फारुख रँगीला, साबिर अशरफी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, असगर कुरैशी, धनराज लोहार, विक्रम राठौड़, मांगीलाल सोलंकी सहित कई कांग्रेस जन एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया

शिशुपाल सिंह निम्बाडा
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, पाली
99286 99999

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)