best news portal development company in india

जनगणना 2027 : स्व-गणना प्रगति की समीक्षा, 15 मई तक शत-प्रतिशत लक्ष्य के निर्देश*

SHARE:

  1. *जनगणना 2027 : स्व-गणना प्रगति की समीक्षा, 15 मई तक शत-प्रतिशत लक्ष्य के निर्देश*hi

पाली, 11 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर 01 मई से 10 मई 2026 तक जिले में हुई स्व-गणना प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे 15 मई 2026 (अंतिम तिथि) तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पुलिस, शिक्षा विभाग (राजकीय एवं निजी विद्यालय), परियोजना प्रबंधक राजीविका, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, रसद, चिकित्सा, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, ऊर्जा, नगर निगम पाली, पशुपालन, रोडवेज सहित सभी विभागों को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्मिक अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूर्ण करें।

जिला कलक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि नरेगा श्रमिकों, ई-मित्र संचालकों, स्वयं सहायता समूहों, राशन डीलरों, पेट्रोल पम्प संचालकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भी स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति हो सके।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment