जोधपुर। गुर्जरगौङ ब्रह्माण समाज का प्रथम युवा सम्मेलन श्री पुष्कर गौतम आश्रम ट्रस्ट समिति द्वारा समाज के नवनिर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन 17 मई को गौतमाश्रम पुष्कर में किया जा रहा है। गौतमाश्रम पुष्कर ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनराज उपाध्याय लांपोलाई ने बताया कि यह युवा सम्मेलन जिसमें में प्रशासनिक सेवाओं में सेवारत समाज के प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश समाज के युवाओं को दिया जायेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए है तथा साथ ही भविष्य में जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेगें। आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रयासरत युवाओं को प्राप्त होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को समाज के आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस, आरटीएस, आरजेएस द्वारा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की बारिकीया आदि।
– (छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


