*’’’’ग्राम रथ अभियान’’’’*
*’जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी*
*अभियान में बढ रही जनभागीदारी अभियान से गांवों में उत्साह*
*विभिन्न योजनाओं में किसान , पशुपालक हो रहे लाभान्वित*
पाली, 07 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राज्य में चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणजनों कें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान में जनभागीदारी बढ रही है व इसे लेकर गांवों में उत्साह का वातावरण है।
‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे फायदा, साथ ही वे मुख्यमंत्री शर्मा का भी धन्यवाद अदा कर रहे हैं। अभियान में जन-जन तक पहुंचाई जा रही है जानकारी से आमजन किसान व गांव के लोग योजनाओं से लाभ उठाकर संतुष्ट एवं खुश है।
गुरुवार को जिले भर में घूमे रथ आज को जिले के सोजत, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, बाली, पाली विधानसभा में चयनित गांवों में ग्राम रथ मोबाईल वैन पहुंचे जिसे लेकर ग्रामीण जनों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसमें राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणजनों को प्रदान की गई।
*’गुरूवार को इन गांव में पहुंचे रथ’*
अभियान के अंतर्गत गुरूवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की सुकरलाई, खुण्डावास, मालवा, राणा में ग्राम रथ का संचालित किया गया। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा के गुडा एन्दला, डिंगाई, गुन्दोज, बाली विधानसभा क्षेत्र में दुदनी, बिसलपुर, पैरवा, बेडल, मारवाड़ जंक्शन में पांचेटिया, भिमालिया, धामली, हिगोला खुर्द, बारसा एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में रेन्दडी व सियाट गावं में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई।
अभियान में मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया। इन विभिन्न गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोककलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
*’’शुक्रवार को इन गांव में जाएंगे रथ’*
शुक्रवार को जिले में ग्राम रथों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। जिसके तहत पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की सरदारपुरा की ढाणी, कुलथाना ग्राम रथ का संचालन किया जाएगा।
इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा के कूरना, डेण्डा, गुरडाई, बाली विधानसभा क्षेत्र में दादाई, ढालोप, कोटडी, नाडोल, मारवाड़ जंक्शन में रानीगांव, ईटन्दरा चारणान, बिलोवा, वरकाणा, जवाली, इटन्दरा मेडतियान, सालरिया एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में हरियामाली, गुडाकलां, गुडराम सिंह गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


