best news portal development company in india

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास द्वारा कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विरुद्ध असम्मानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी और अनर्गल बयान के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी,पाली के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 10 बजे सूरजपोल चोराहा पर आयोजित विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

SHARE:

पाली 2 मई 2026, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास द्वारा कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विरुद्ध असम्मानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी और अनर्गल बयान के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी,पाली के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 10 बजे सूरजपोल चोराहा पर आयोजित विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कहा कि राजनीति में शब्द ही नेता की संस्कृति का परिचय देते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि राजस्थान की गौरवशाली राजनीतिक मर्यादा पर हमला है। वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा की शुचिता खो देना भाजपा की गिरती सियासी नैतिकता को दर्शाता है। विधायक भीमराज भाटी व प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना बंद होना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। राधामोहन दास को अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, चुन्नीलाल चाड़वास व प्रदेश प्रतिनिधि खेतसिंह मेडतिया ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट के संदर्भ में राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास द्वारा दिया गया बयान अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं, बल्कि राजनीतिक शालीनता के गिरते स्तर को दर्शाता है। इस दौरान पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, महिला नेता नीलम बिड़ला, मदनसिंह जागरवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मेहबूब भाई टी, जीवराज बोराणा, आनंद सौलंकी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, जावेद सिरोहा, मांगूसिंह दुदावत, सुनील बैरवा, रतन उदेश, गोरधन प्रजपात, मंगलाराम चौधरी, मुरलीमनोहर बोड़ा, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, मोनू मेघवाल,संजय परमार, राजेन्द्र घावरी, रमेश चावला, निर्मल तेजी, आमीन अली रंगरेज, चन्द्रकांत मारू, हेमाराम, बाबूलाल बोराणा, दिनेश दवे, जयेश सोलंकी, ताराचन्द टांक, पुष्प सोनी, शकील अहमद नागोरी, राजू सोलंकी, मोहनसिंह हेमावास, लक्ष्मण कच्छवाह, भैराराम गुर्जर, कृष्णा सांसी, धनराज आर्य,रंगराज मेहता, असगर कुरेशी, कमलकिशोर देवासी, फारुख रँगीला, सत्तार भाई पठान, मांगीलाल सोलंकी
हुक्मीचंद प्रजपात,माणक गर्ग,
नियाज मोहम्मद मोयल, राजेन्द्र शर्मा, रमेश गर्ग, रामचन्द्र बुनकर, सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।

 

शिशुपाल सिंह निम्बाडा
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, पाली
99286 99999

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें