*साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयोजित*
*विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा*
पाली, 20 अप्रैल। जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी की बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का मूल्यांकन किया तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने , देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, बाली एवं सुमेरपुर की स्थिति की समीक्षा साथ ही उन्होंने विशेष एवं सामान्य बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, अटल प्रगति पथ एवं पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएचसी व सीएचसी के निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने, ओपीडी में डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने, नाम पट्टिका, कूलर-पंखों की व्यवस्था तथा आईपीडी में नियमित राउंड ड्यूटी एवं नर्सिंग स्टाफ एवं सुपरवाइजर की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ विभाग के अंतर्गत लाडो योजना, मां वाउचर योजना एवं संपर्क पोर्टल की समीक्षा की गई। शुद्ध आहार अभियान के तहत मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऊर्जा विभाग के पीएम सूर्य घर योजना एवं कुसुम योजना की प्रगति जानकारी ली तथा घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तीन घंटे से अधिक विद्युत बाधित होने पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूर्व सूचना दी जाए। नए ट्रांसफार्मर स्थापना एवं 33 केवी/11 केवी लाइनों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने जलदाय विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा अमृत योजना के तहत सड़क खुदाई कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हैंडपंप मरम्मत अभियान एवं समर कंटीजेंसी 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की। वन विभाग को मिशन हरियालो, मातृ वन स्थापना, खरीफ फसल डीबीटी योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राज संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत छात्रावासों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। आईसीडीएस में पोषण ट्रैकर रिपोर्ट एवं पीएम मातृ वंदना योजना 2.0 की प्रगति खनन विभाग को अवैध खनन रोकने के लिए , शिक्षा विभाग में बाल गोपाल दूध योजना, निःशुल्क यूनिफॉर्म की प्रगति बेहतर करने को कहा। उन्होंने रसद विभाग में नए पीएनजी कनेक्शन एवं एलपीजी खपत की पशुपालन विभाग को निराश्रित पशुओं को गोशालाओं में भेजने, पशु बीमा पंजीकरण एवं योजनाओं की प्रगति के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की ब्लॉकवार सूची तैयार करने, यूरिया वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन बीमा एवं स्वरोजगार योजनाओं की मॉनिटरिंग रखें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, उद्योग महाप्रबंधक रज्जाक अली, पीडब्ल्यूडी के एसई दिलीप परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
————
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


