मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर शुभकामनाएं
जयपुर, 10 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नेे महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती (11 अप्रेल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने नारी शिक्षा व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और जाति-प्रथा सहित अन्य कुरीतियों के विरूद्ध जनजागरण का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता व समानता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
—–
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


