best news portal development company in india

पाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक,* *सांसद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें – सांसद चौधरी* *कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग*(छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला)

SHARE:

*’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक,*

*सांसद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें – सांसद चौधरी*

*कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग*

पाली, 04 अप्रैल। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है।

सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना।

सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में निर्देंश दिये।

इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा।

बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी ने ं जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी/अधिशासी अभियंता कलिम अशरफ के निर्देशन में पाली शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सैवा समिती (रजि.)के निर्विरोध निर्वाचित अधयक्ष भगवती प्रसाद नाबरीया,महामंत्री पपू शर्मा,कोषाधयक्ष कृंषणकात गौतम की प्रथम आमसभा मे हार्दिक अभिनंदन समाज बंधुओ द्वारा किया गया।