best news portal development company in india

महर्षि गौतम चरण पादुका यात्रा 🌼 🚩 *(जगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला पाली) कामदा(मनोरथ पूर्ण) एकादशी पर*🚩 महर्षि गौतम जी की पावन चरण पादुका यात्रा का *अहमदाबाद* में भव्य आगमन हुआ।

SHARE:

महर्षि गौतम चरण पादुका यात्रा 🌼
🚩 *कामदा(मनोरथ पूर्ण) एकादशी पर*🚩
महर्षि गौतम जी की पावन चरण पादुका यात्रा का *अहमदाबाद* में भव्य आगमन हुआ।
श्री ब्रह्मगिरी पर्वत शिखर गौदावरी उद्मग स्थल, महर्षि गौतम जी महाराज की तपोस्थली त्रंयबकेश्वर से आ रही महर्षि गौतम जी चरण पादुका यात्रा का एकादशी रविवार को अहमदाबाद में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्रृद्धा भक्ति से सम्मान किया गया।

पादुका यात्रा संयोजक श्याम सुन्दर उपाध्याय, महामंत्री मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान जोधपुर ने बताया कि त्र्यंबकेश्वर से चलकर मुम्बई सूरत होते हुए दोपहर एक बजे यात्रा अहमदाबाद पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ही संत श्री राजेन्द्र जी महाराज(तापू) चरण पादुका लेकर पहुंचे तो समाज बंधुओं ने पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया तत्पश्चात यात्रा गांधीनगर मोटेरा गांव स्थित उद्योगपति घेवर चन्द जी पंचारिया के निवास पर पहुची जहां पर समाज बंधुओं ने यात्रा की अगुवाई की सांय 5 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में महाराज ने उपस्थित, समाज बंधुओं को उद्बोधन में बताया कि यह यात्रा का उदै महर्षि गौतम के चरण पादुका उनके विचार गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के घर-घर पहुंचे।

उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि गुजरात प्रदेश के राजा के संतान नहीं थी तो राजा ने महर्षि गौतम जी से गुजरात आने का निमंत्रण दिया तब महर्षि ने अपने शिष्यों सहित पधार कर यज्ञ किया यज्ञ देव आशीष से राजा के पुत्र उत्पन्न हुआ राजा ने यज्ञ में बैठे शिष्यो को 156 गांव देते हुए यही रहने का निवेदन किया इस प्रकार गुर्जर प्रदेश में रहने वाले ब्राह्मण गुर्जरगौड़ ब्राह्मण कहलाए एवं 156 गाव के 156 गौत्र बनी।
*अहमदाबाद से आज रात्रि को ब्यावर पहुंचेगी महर्षि गौतम चरण पदुगा*
*ब्यावर में स्थानीय समाज बंधुओं द्वारा पूजन हेतु केवल किशोर जी शर्मा, सतीश प्रकाश जो जोशी संजय जी सालोलिया, अनिल जी सालोलिया जोशी, शिवेंद्र जी जोशी, लोकेश जी उपाध्याय, पवन जी जोशी, भानु जी जोशी, हर्षित शर्मा, ब्यावर नवयुवक संघ अध्यक्ष मुकेश जी उपाध्याय, सचिव संजय जी शर्मा, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश जी तिवाड़ी एवं समस्त कार्यकारणी आदि समाज बंधुओं ने ब्यावर की धरा में महर्षि गौतम चरण पादुका यात्रा के आगमन पर हर्ष जताया व महर्षि गौतम जी की पावन चरण पादुका का ब्यावर पहुंचना श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज,ब्यावर के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय बताया उन्होने सभी बधुओ को पादुका दर्शन करके परिवार सहित आने का आह्वान किया।*
*दर्शन लाभ का समय*
*31मार्च प्रातः 8.00 बजे से 9.05 बजे तक सर्वदर्शन एवं पूजन के लिए आप सादर आमंत्रित है*
*स्थान – अनिल जी सालोलिया जोशी (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा) के निवास स्थान दक्ष-विला, म.न.5,गली न.8,कृष्णा कॉलोनी वर्धमान कन्या महाविद्यालय के पीछे,ब्यावर राजस्थान*
कथा व्यास गौ व्रती श्री राजेन्द्र जी महाराज जी यात्रा के साथ
दिनांक 31मार्च 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे ब्यावर से जैतारण पहुंचेंगे ।
जहाँ सामूहिक रूप से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पादुका पूजन किया जाएगा।
📍 कार्यक्रम विवरण:
📿 त्र्यंबकेश्वर से महर्षि गौतम जंयती के दिन संतों के सानिध्य में यात्रा प्रारम्भ।
24 मार्च को मुंबई में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितेषिणी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती राधाजी पंचारिया के आवास पर आयोजन सहर्ष सम्पन्न हुआ।
26 मार्च को सूरत शैक्षणिक ट्रस्ट के गुजरात प्रान्तीय अध्यक्ष श्री महैश जी शर्मा के आवास पर स्थानीय सभा द्वारा सम्पन्न।
29 मार्च को शाम 5 बजे अहमदाबाद में उद्योगपति घेवर जी शर्मा के आवास पर भव्य कार्यालय मे पूजा अर्चना की गयी
31 मार्च को प्रातः 8 बजे ब्यावर अनिल जी सालोलिया जोशी (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा) के निवास स्थान दक्ष-विला, म.न.5,गली न.8,कृष्णा कॉलोनी वर्धमान कन्या महाविद्यालय के पीछे,ब्यावर राजस्थान में पूजन पश्चात ब्यावर से सड़क मार्ग से जैतारण रवाना
31 मार्च सुबह 10 बजे जैतारण में महर्षि गौतम मंदिर में पादुका दर्शन पूजन
31 मार्च को 11.30 बजे श्री मोतीलाल जी उपाध्याय, अध्यक्ष 27 खेडा जैतारण पट्टी के आवास पर पादुका पूजन एवं संत सम्मान
31 मार्च को सायं 5 बजे महर्षि गौतम मंदिर हिम्मत नगर ,पाली में पादुका दर्शन
31 मार्च पाली 7 बजे पाली 72 फीट पाली बालाजी धाम में पादुका दर्शन
1 अप्रैल दोपहर 11 बजे रोहट
1 अप्रैल शाम 6 बजे मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान महर्षि गौतम शिक्षा मंदिर, एल 155 विवेक विहार जोधपुर पहुंचेगी जहां समाज बंधुओ द्वारा पूजा अर्चना कर पादुका मंदिर में विराजित होगी ।
श्री राजेन्द्र जी महाराज के पावन सानिध्य में सफल यात्रा
🙏🏻 यात्रा संयोजक -श्याम सुंदर उपाध्याय,
मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान जोधपुर,महामंत्री
📞 8094325155

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी/अधिशासी अभियंता कलिम अशरफ के निर्देशन में पाली शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सैवा समिती (रजि.)के निर्विरोध निर्वाचित अधयक्ष भगवती प्रसाद नाबरीया,महामंत्री पपू शर्मा,कोषाधयक्ष कृंषणकात गौतम की प्रथम आमसभा मे हार्दिक अभिनंदन समाज बंधुओ द्वारा किया गया।