best news portal development company in india

पाली वरिष्ठ समाजसेवी श्री सीताराम जोशी का महर्षि गौतम गौरव सम्मान से अभिनंदन – समाज के लिए गौरव का क्षण 🌺* इंदौर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा द्वारा आयोजित महर्षि गौतम जयंती महोत्सव में पाली के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद- *श्री सीताराम जी जोशी* का *“महर्षि गौतम गौरव सम्मान”* से सम्मानित होना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। 🎖️

SHARE:

*वरिष्ठ समाजसेवी श्री सीताराम जोशी का महर्षि गौतम गौरव सम्मान से अभिनंदन – समाज के लिए गौरव का क्षण 🌺*
इंदौर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा द्वारा आयोजित महर्षि गौतम जयंती महोत्सव में पाली के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद- *श्री सीताराम जी जोशी* का *“महर्षि गौतम गौरव सम्मान”* से सम्मानित होना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। 🎖️
लगभग 4 दशकों से अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर तथा 1961 से निरंतर समाज सेवा में समर्पित रहकर आपने समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में जो योगदान दिया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।
पाली समाज भवन निर्माण से लेकर हरिद्वार एवं पुष्कर गौतम आश्रम के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के माध्यम से देश की भावी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। 📚
इंदौर में मिले इस सम्मान से न केवल पाली बल्कि पूरे देश के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का मान बढ़ा है। यह सम्मान आपके समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति निष्ठा का सच्चा सम्मान है।
*समाज को आप जैसे कर्मयोगी पर गर्व है।*
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपका मार्गदर्शन समाज को हमेशा मिलता रहे। 🙏
*🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – आपका यह सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।*

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)