best news portal development company in india

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा_बचाओ_संग्राम का बिगुल पाली जिले के हर ब्लॉक, मण्डल और पंचायत तक जाएगा। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिह, निंबाडा।

SHARE:

पाली 10 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा_बचाओ_संग्राम का बिगुल पाली जिले के हर ब्लॉक, मण्डल और पंचायत तक जाएगा।

पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि
ये लड़ाई सिर्फ सत्ता के अहंकार के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि गरीब और मज़दूर के हक़ की रक्षा का संकल्प है।
मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ़ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक़ छीनने की सुनियोजित साज़िश है।

पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह और CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के द्वारा महात्मा गांधी जी के नाम पर शुरू की गई मनरेगा दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी योजना बनी। मनरेगा ने न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ सशक्त की, बल्कि करोड़ों परिवारों को रोजी-रोटी, रोज़गार, सम्मान और अधिकार दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि मोदी सरकार ‘सुधार’ के नाम पर जानबूझकर इसे खत्म कर रही है।

महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने कहा कि ये लोग जो विकसित भारत-जी राम जी लेकर आए हैं, उसमें
– न काम की कानूनी गारंटी है
– न काम का संवैधानिक अधिकार है
– न 100 दिन रोजगार की गारंटी है
– न न्यूनतम मजदूरी का अधिकार है
– न ग्राम पंचायत को काम देने का अधिकार है
– मोदी सरकार की मर्जी से काम मिलेगा
– सरकार के ठेकेदार काम तय करेंगे
– फसल कटाई के मौसम में काम नहीं मिलेगा
– 40% राज्य सरकार को देना होगा, यानि खर्च बचाने के लिए काम ही न मिले
गांव, गरीब, और मज़दूर के संवैधानिक अधिकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पुर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, जिला महासचिव रफीक चौहान, ताराचंद चन्दनानी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कुलदीप, मोहनसिंह राजपुरोहित, चन्द्र पाल सिंह पुनायता, साबीर अशरफी, सुरेश हीरागर, भेराराम गुर्जर, अनिल सिंह निम्बाडा, मनोहर सिंह जवाली सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें