February 23, 2026

गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवाह योग्य युवक युवती एक परिचय सम्मेलन 22 मार्च को गौड ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन भगवान परशुराम परिसर सेक्टर 4 विद्याधर नगर जयपुर में आयोजित होगा।

पाली। पाली सुमेरपुर रोड पर महाराजा मोटल (होटल) मे चा. लोकेश कुमार भारद्वाज पुत्र श्रीकांत भारद्वाज पौत्र श्री दैवीलाल भारद्वाज निवासी निंबली उर्रा हाल पाली संग सो. का.शवेता सुपुत्र श्री रमेशजी करपे निवासी करूड (पूना) महाराष्ट्र) संग सानंद संपन्न ।

पाली महाराजा मोटल मे श्री दैवीलाल भारद्वाज के पौत्र, श्रीकांत(सुरेश)के पुत्र की शादी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भारद्वाज परिवार के देवीलाल, छगनलाल, कालुराम, गणपतलाल, ढलाराम, अमृतलाल, व नारायणलाल तिवारी, जैठमल,कमलेश ,पांच पीला रा माताजी रा भोपाजी रोईसवाल,हरिराम उपाध्याय, राकेश कुमार भारद्वाज, पूरणमल तिवारी, गणमान्य समाज बंधुओ ने हिस्सा लिया गया। तथा वधु पक्ष से कृपा परिवार ने यानी वर, वधु पक्ष ने महाराजा मोटल में शादी संपन्न की।

पाली*रामलीला मैदान में गूंजा नारी शक्ति का उद्घोष — ब्रांड एम्बेसडर श रूमा देवी एवं . नूतन बाला कपिला ने राजीविका की महिलाओं से किया सीधा संवाद* पाली, 22 फरवरी। जिला प्रशासन एवं राजसखी जिला स्तरीय सरस मेला समिति के तत्वावधान में पाली के रामलीला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सरस मेले के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण का भव्य स्वरूप देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीविका की स्टेट ब्रांड एम्बेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पद्मश्री रूमा देवी तथा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक नूतन बाला कपिला ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने मेले का भ्रमण कर राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की तथा उनके साथ सीधा संवाद कर उत्साहवर्धन किया। *सीधा संवाद: जब राजीविका की महिलाओं ने पूछे अपने मन के सवाल* कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष संवाद सत्र में राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी जिज्ञासाएँ और अनुभव साझा किए। *उत्पादों की मार्केटिंग पर सवाल:* एक महिला सदस्य ने पूछा कि गाँव में बने उत्पादों को बड़े शहरों के शोरूम और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कैसे पहुँचाया जाए। इस पर रूमा देवी ने उत्पादों की बेहतर फिनिशिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँच संभव है। *सामाजिक चुनौतियों पर सवाल:* दूसरी महिला ने कार्य प्रारंभ करने में आने वाली पारिवारिक एवं सामाजिक बाधाओं से निपटने के उपाय पूछे। इस पर नूतन बाला कपिला ने शिक्षा और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि जब मेहनत सफलता में बदलती है, तो समाज का दृष्टिकोण स्वतः सकारात्मक हो जाता है। *व्यवसाय विस्तार पर सवाल:* संवाद सत्र में एक अन्य महिला ने अपने लघु उद्योग के विस्तार तथा बैंक ऋण प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अतिथियों ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने, योजनाबद्ध विस्तार करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। *सफलता की प्रेरणा* मंच को संबोधित करते।