February 19, 2026

*घरेलू गैस सिलेण्डरों की अवैध रिफिलिंग एवं व्यावसायिक दुरुपयोग पर कार्यवाही* पाली, 19 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं गोदामों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार द्वारा गठित जांच दल ने आज दिनांक 19.02.2026 को जिले में 10 प्रतिष्ठानों एवं दुकानों की जांच की। जांच के दौरान जगदम्बा टी स्टॉल एवं मेहंदी सेंटर, मोड भटटा, सोजत सिटी में अवैध रिफिलिंग पाई गई, जिस पर 3 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 गैस भरने की नली जब्त की गई। इसके अतिरिक्त जम्मू पंजाब होटल, सांडिया, तहसील सोजत में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरुपयोग पाए जाने पर कुल 3 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 भट्टी जब्त की गई। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, दुकानों, गोदामों एवं गैस एजेंसियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। संयुक्त जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी उपस्थित रहे।

पाली जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारयण मंत्री को लिखित मे ज्ञापन। दिवयागजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन पर प्राथमिकता से कार्यवाही एवं स्वीकृति प्रदान करने बाबत।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सेवा समिति द्वारा गौतमाश्रम भवन शक्ति नगर पाली की होली गैर व चारोली और चुनाव मे शांति पूर्वक करने हेतु आपसी मतभेद भुला कर एकजुट होकर निकाले, करे यही समिति व समाज हित मे रहेगा?(छगनलाल भारद्वाज पूर्व अधयक्ष, पाली जिला महर्षि गौतम सुत सेवा समिति, पाली)

न्याय आपके द्वार’’ विशेष अभियान की अवधि एक माह बढ़ी* पाली, 18 फरवरी। आमजन की शिकायतों व विवादों के निराकरण के उद्देश्य से राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष अभियान न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान प्रारंभ किया गया। अभियान को 10 मार्च तक एक माह के लिए बढ़ाया गया।