‘आओ गांव चलें’ अभियान से प्रेरित होकर प्रवासी भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए 5 लाख रुपये देने की दी सहमति
पाली 14 नवम्बर । प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि एवं गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारंभ किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर ग्राम नया चेंडा, रोहट के प्रवासी भामाशाह भूराराम काग, राजाराम पटेल एवं समस्त भामाशाहों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया चेंडा के विद्यालय भवन एवं फर्श की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये की लागत से कार्य करवाने की सहमति प्रदान की है।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान का उद्देश्य प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। अभियान के तहत प्रवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है।
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासी अभियान से जुड़ने, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए मोबाइल नंबर 92510-39118 तथा ई-मेल dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


