best news portal development company in india

प्रवासी भामाशाह ने मातृभूमि से जुड़ाव की मिसाल पेश करते हुए विद्यालय में टीन शेड निर्माण के लिए दिए 8 लाख रुपये*

SHARE:

* प्रवासी भामाशाह ने मातृभूमि से जुड़ाव की मिसाल पेश करते हुए विद्यालय में टीन शेड निर्माण के लिए दिए 8 लाख रुपये*

पाली 12 नवम्बर । जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है।

अभियान से प्रेरित होकर रानी ब्लॉक के डूठारिया निवासी प्रवासी भामाशाह श्री असराराम पुत्र श्री तेजाराम जणवा चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूठारिया में 60×40 वर्ग फीट का टीन शेड निर्माण करवाने के लिए 8 लाख रुपये की लागत से सहयोग प्रदान करने की सहमति दी है।

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रवासियों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा निरंतर संवाद, सहयोग एवं समन्वय के लिए व्हाट्सऐप नंबर 92510-39118 अथवा ई-मेल dcebc.warroom.pali@rajasthan.gov.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।

सभी प्रिय पाठकों, समस्त देशवासियों को पाली से प्रकाशित प्रसारित गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स र्पोटल न्यूज चैनल पाली राजस्थान के प्रधान संपादक छगन लाल भारद्वाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।