पाली। पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित निंबाडा ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन में प्रैस वार्ता रखी
प्रैस वार्ता में जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित निंबाडा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जो कमेटी बनी हुई है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को बिना किसी लोकसभा राज्यसभा में प्रस्ताव पारित किये, न्यायधीश को हटाकर, केबिनेट मंत्री को शामिल किया गया है,जो अनुचित है जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित निंबाडा ने कहा कि भारत में तकरीबन तैरहा करोड़ नाम मतदाता सूची से ग़ायब करने का निर्णय कब और किसने और कैसे लिया गया।
पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा,कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्ष कार्य करने की बजाय भाजपा के एजैंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।
नगर निगम चुनाव में महापौर उमीदवार श्रीमती सुमित्रा जैन ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटवाया नहीं जायेगा,तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली राजस्थान)



Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


