best news portal development company in india

केबिनेट मंत्री जौराराम कुमावत दो दिवसीय 27-28सितंबर को पाली जिला के दौरे पर रहेंगे।

SHARE:

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के दौरे पर

पाली, 26 सितम्बर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत 27 एवं 28 सितम्बर को पाली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

27 सितम्बर को मंत्री श्री कुमावत प्रातः 10.45 बजे सुमेरपुर से गलथनी के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11 बजे गलथनी पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण को सुनेंगे तथा विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे गलथनी से जवाई बांध के लिए प्रस्थान कर 12.45 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जवाई बांध से सुमेरपुर पहुंचकर विकसित भारत जन सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे सुमेरपुर से सिन्दरू के लिए रवाना होकर 3.15 बजे सिन्दरू फीडर नहर निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे सिन्दरू से भादून्दा पहुंचकर शाम 5 बजे भादून्दा एनीकट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। शाम 6.30 बजे भादून्दा से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम सुमेरपुर आवास पर करेंगे।

28 सितम्बर को मंत्री श्री कुमावत प्रातः 8.30 बजे सुमेरपुर से पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 9.30 बजे सेट जॉबियर स्कूल, पाली में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10.30 बजे पाली से भांवरी पहुंचकर 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भांवरी के विद्यालय भवन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 12.30 बजे भांवरी से डेंडा पहुंचकर 1 बजे जीएसएस उद्घाटन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे डेंडा से कुंरना के लिए रवाना होकर 2.30 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 3.30 बजे कुंरना से खोड़ पहुंचकर 4 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे खोड़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली सिटी *विकसित भारत–जन सेवा अभियान” के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित* *आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आशा सहयोगिनियों का सार्वजनिक अभिनन्दन एवं किया सम्मान पाली सिटी जिले में जनसेवा एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने