best news portal development company in india

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़।

SHARE:

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र
पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़
पाली, 5 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षद पद के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को चुनाव परिचय पत्रों का वितरण किया गया। परिचय पत्र लेने के लिए सुबह से ही निगम कार्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की भीड़ रही। चुनाव परिचय पत्र वितरण का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहा।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम पाली के सभी 65 वार्डों से पार्षद पद के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को चुनाव परिचय पत्र वितरित किए गए। वितरण कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने के लिए नगर निगम के पांच जोन के अनुसार अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। संबंधित जोन के प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को निर्धारित काउंटर से परिचय पत्र उपलब्ध करवाए गए, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही वितरण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इस दौरान मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, युजवेन्द्र खेमलानी, बबलू काठात, ताराचंद सेजू, रामलाल, मोहित जोशी, अभिषेक चतुर्वेदी, हिमांशु चतुर्वेदी, जयपाल सिंह चौहान, कुलदीप जोशी, अभिषेक राजपुरोहित (पुनायता) सहित निर्वाचन से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।
ईवीएम की कमिशनिंग रविवार को, 20 दल करेंगे तैयारी – सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव को लेकर रविवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में मतदान केन्द्रवार आवंटित ईवीएम मशीनों की तैयारी (कमिशनिंग) की जाएगी। इसके लिए कुल 20 दल गठित किए गए हैं। इन दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार आवंटित बैलेट यूनिट (बीयू) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) मशीनों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम कमिशनिंग की प्रक्रिया निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपादित की जाएगी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें