best news portal development company in india

SHARE:

*नगर निकाय आम चुनाव के तहत होंगे विभिन्न प्रशिक्षण*

पाली, 31 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकेश चौधरी ने बताया कि पीआरओ एवं पीओ प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 1 एवं 2 सितम्बर को प्रातः 10 बजे महावीर बाल मंदिर, मानपुरा भाखरी, पाली में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे महावीर बाल मंदिर, मानपुरा भाखरी, पाली में आयोजित होगा। वहीं पोलिंग पार्टी का द्वितीय प्रशिक्षण संबंधित नगर पालिका स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं दायित्वों की जानकारी कार्मिकों को प्रदान की जाएगी।

————–
: *नगर निकाय आम चुनाव के तहत होंगे विभिन्न प्रशिक्षण*

पाली, 31 अगस्त।नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकेश चौधरी ने बताया कि पीआरओ एवं पीओ प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 1 एवं 2 सितम्बर को प्रातः 10 बजे महावीर बाल मंदिर, मानपुरा भाखरी, पाली में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे महावीर बाल मंदिर, मानपुरा भाखरी, पाली में आयोजित होगा। वहीं पोलिंग पार्टी का द्वितीय प्रशिक्षण संबंधित नगर पालिका स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं दायित्वों की जानकारी कार्मिकों को प्रदान की जाएगी
*नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत पाली जिले में दो चरणों में होगा मतदान*

पाली, 31 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत पाली जिले में नगर निगम पाली एवं 9 नगर पालिकाओं के आम चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण में चार नगर पालिकाओं तथा द्वितीय चरण में नगर निगम पाली सहित पांच नगर पालिकाओं में मतदान होगा।

*चुनाव कार्यक्रम के अनुसार*
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितम्बर तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितम्बर को किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितम्बर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितम्बर को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितम्बर तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितम्बर को अभ्यर्थिता वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितम्बर को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से तथा अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। आवश्यकता होने पर मतदान अपराह्न 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक होगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।

जिले में नगर निगम पाली एवं 9 नगर पालिकाओं के कुल 320 वार्डों में चुनाव करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर पालिका सोजत रोड के 25 वार्ड, सोजत सिटी के 40 वार्ड, रानीखुर्द के 20 वार्ड तथा मारवाड़ जंक्शन के 25 वार्डों में मतदान होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में नगर निगम पाली के 65 वार्ड, नगर पालिका बाली के 25 वार्ड, खुडाला फालना के 25 वार्ड, सादड़ी के 35 वार्ड, सुमेरपुर के 35 वार्ड तथा तखतगढ़ के 25 वार्डों में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

*11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी कर सकेंगे मतदान*
मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों जिनमें आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन/मनरेगा कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज केन्द्र अथवा राज्य सरकार या लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, डिसएबिलिटी आईडी कार्ड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दस्तावेज) में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेगा।

*अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित*
नगर निगम पार्षद चुनाव के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 3 लाख 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नगर पालिका सदस्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की अधिकतम चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की गई है।
*आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित*

आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को कार्यालय उप निदेशक, आयुर्वेद विभाग, पाली में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शासन उप सचिव, आयुष विभाग श्री गोपाल परिहार ने की।

पाली 31 अगस्त। बैठक में जिले में संचालित आयुष औषधालयों एवं चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं, औषधि उपलब्धता, भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य, चिकित्सालयों में कार्मिकों की कमी, मानव संसाधन तथा योग चिकित्सा सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जिन आयुष औषधालयों एवं चिकित्सालयों में नवीन भवन निर्माण की आवश्यकता है, उनके नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही भवन निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

बैठक में आयुष चिकित्सा संस्थानों में भवन निर्माण, आवश्यक भवन सुविधाओं तथा चिकित्सकीय एवं अन्य कार्मिकों की कमी से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया।

शासन उप सचिव श्री गोपाल परिहार ने आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने, विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, भवन निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को गति देने तथा कार्मिकों की कमी के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष विभाग की गतिविधियों को गति देने, चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन को आयुष चिकित्सा सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह चारण, उप निदेशक डॉ. कल्याण प्रसाद मीणा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र सहारिया, होम्योपैथी विभाग के डॉ. ब्रजेश कुमार एवं डॉ. रानी, यूनानी विभाग के डॉ. अब्दुल सतार, योग चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार वर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री अनूप कुमार मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment