best news portal development company in india

माननीय नालसा की आशा योजनांतर्गत बाल विवाह विशेष जागरूकता अभियान आयोजित:-

SHARE:

पाली 29 .07.2026 माननीय नालसा की आशा योजनांतर्गत बाल विवाह विशेष जागरूकता अभियान आयोजित:-
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ए. एन. एम.प्रशिक्षण केंद्र राजकीय बांगड़ चिकित्सालय,पाली मे आयोजित किया गया। शिविर में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली ने विधार्थियो को लोक अदालत,महिलाओ के अधिकार,बाल विवाह, दहेज़ प्रथा,पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में भूपेंद्र कुमार प्रधानाचार्य ए.एन.एम.ट्रेनिंग सेंटर द्वारा छात्राओं /विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत रहने, सरकारी हेल्प लाइन नंबर्स की सहायता लेने संबंधित जानकारी प्रदान की। उक्त शिविर मे देवी बामनियाँ प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेंटर ,पाली द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, सखी सेंटर से पीड़िता को मिलने वाली 5 निःशुल्क सुविधाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम मे स्टॉफगण पारस कुमावत, महेंद्र कुमार, कमल कुमार तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से पार्वती चारण,भाजना, संगीता, इमरती, भंवरी तथा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। अंत मे बाल विवाह रोकधाम की शपथ भी दिलवाई गयी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ५३,भाजपा उम्मीदवार जमुनादास वैष्णव का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बौहरा ने किया।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)