*कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को शहीद स्मारक पाली में होगा श्रद्धांजलि समारोह*
पाली। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को शहीद स्मारक पाली में प्रातः 10 बजे मुख्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कारगिल युद्ध की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं तथा कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।
—————-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





