विश्व जनसंख्या दिवस पर हुआ विधिक साक्षरता कार्यक्रम:-

माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश )पाली के तत्वाधान मे आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में श्री करणी कृपा नर्सिंग इंस्टिट्यूट, राजेंद्र नगर, पाली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली द्वारा विधार्थियो से रूबरू होते हुए बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों को समझते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ। संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध समाज, सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
हम सभी हर परिवार तक यह संदेश पहुँचाएँ कि जिम्मेदार नागरिक बनकर हम संसाधनों का बेहतर उपयोग करें, आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इसी क्रम में पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम,आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आदि की जानकारी प्रदान की गयी। इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय संस्थान के प्रधानाचार्य जेठाराम सियाग ने विधार्थियो को इस दिवस की महत्ता व थीम से परिचय करवाते हुए नशामुक्ति पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शिविर में स्टॉफगण प्रदीप, प्रकाश, गरिमा, भानुप्रिया, हेमंत तथा विधार्थियो ने भाग लिया।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


