पाली ७जुलाई। पाली जिला पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित में ग्राम डिंगाई तहसील पाली में क़ृषि भुमि खातेदारी आई हुई है,जिसके खसरा नंबर 673,676,665है।जिस पर तारबंदी की हुई है। उक्त तारबंदी को भुमाफिया कोलाराम पुत्र श्री मोती जी,सिरवी ,तथा तखतसिंह व गोविंद हरीजन द्वारा बार बार तारबंदी तोड़ी जा रही है।जिसकी शिकायत हमने पुलिस चौकी प्रभारी, गुंदोज में दिनांक 75/5/2026को दी थी। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।दिनांक 04/07/2026 को उपरोक्त तीनों आरोपियों ने मिलकर तारबंदी व पत्थर फैंक दिये गये है,जिसकी हमने लिखित परिवाद पुलिस थाना गुडा एंदला थाने में दिनांक 5/7/2026को दी गई। लेकिन अभी तक कोई पुलिस वाले मौका मुआयना नहीं किया,और न ही मुलजिमों को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है।और अपराधी प्रवृत्ति के उक्त लोग हमको धमकीया देते हैं,कि जमीन भी जायेगी,और जान से भी हाथ धोने पड़ेंगे।तो आज दिनांक 7/7/2026 को सभी एकत्रित होकर न्याय की उम्मीद से आपके समक्ष ,अति . पुलिस अधीक्षक महोदय जी के समक्ष पेश हुते है।
ज्ञापन में प्रकाश चौधरी, मांगीलाल, पीराराम, मोडाराम, चुनीलाल, कानाराम, घीसाराम,हरजीराम, मोहनलाल, मांगीलाल, रूपाराम चौधरी, खीमाराम, राजाराम,सुजाराम,आदि सैकड़ों लोग एकत्रित होकर आये है।देखते हैं,कि ऊंट किस करवट बैठता है?
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



