best news portal development company in india

पाली। राघवेन्द्र शर्मा के हत्यारो की गिरफ्तारी,और न्याय नहीं मिलने तक सर्व ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर संघर्ष जारी रहेगा।

SHARE:

*”न्याय की पुकार: हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एकजुट हो समाज”*

सभी आदरणीय समाज बंधुओं को अत्यंत भारी मन और गहरे आक्रोश के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे समाज के भाई श्री राघवेंद्र शर्मा जी को A.D. Daga School के प्रिंसिपल द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

आज उनका शव स्कूल कैंपस में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। मौके के हालात और साक्ष्यों को देखने से साफ तौर पर ज्ञात होता है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन पर निष्पक्ष जांच, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पूरे समाज का एक साथ खड़ा होना अनिवार्य है। यदि आज हम चुप रहे, तो कल किसी और भाई के साथ ऐसा अन्याय होगा।

अपने भाई राघवेंद्र शर्मा को न्याय दिलाने और पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए अपने सभी जरूरी काम छोड़कर अधिक से अधिक संख्या में तुरंत बांगड़ अस्पताल (मोर्चरी), पाली रखा गया है।तथा जब तक न्याय नहीं मिलेगा।तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

*संकेत: अस्पताल परिसर में एकत्रित होते समय जोश के साथ होश बनाए रखें और कानून सम्मत तरीके से प्रशासन के सामने मजबूती से अपनी मांगें रखें।*

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment