पाली12जून। पाली पुलिस अधीक्षक महोदय, पाली (राजस्थान)
मुझ विधवा व मेरे पुत्र को मारपीट कर घर से बाहर निकालने वाले आरोपीगणों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने बाबत्।
प्रार्थीयां
कोशल्यादेवी पत्नि स्व. श्री भंवरलालजी जाति सीरवी निवासी ग्राम रिसाणिया तहसील मारवाड जंक्शन जिला पाली पी.एस. सोजत रोड
महोदयजी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत नम्र निवेदन है कि दिनांक-01.06.2026 को मुझ प्रार्थीयां के पति श्री भंवरलाल का स्वर्गवास हो गया है मेरे पति के अन्तिम संस्कार उसी दिन गॉय रिसाणिया में किया गया विनांक 01.06.2026 को अन्तिम संस्कार करने के बाद घर पहुंचने के पश्चात् मेरे ही रिश्ते में लगने वाले श्री पोकरराम, तुलसीराम, वक्ताराम, धन्नाराम, जमना, सुन्दरी, गंगा पिसरान सधाराम व राजु पुत्र देवाराम, मांगीलाल पुत्र दूगाराम, दिलीप पुत्र धन्नाराम एक राय होकर हाथ में लातियें लेकर मेरे घर पर आये तथा मुझ मां बहन की फायसा गालिये बोलते हुए हाथ पकडकर घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि तू रांड है भंवरलाल का तेरे से कोई लेना देना नहीं था तू इस घर से निकल जा तू व मेरा पुत्र दिनेश भंवरलाल की सम्पति में कोई हिस्सा नही मांगते हो इतना कहते हुए उन्होने मुझ प्रार्थीयां को धक्का मुक्की कर नीचे गिरा दिया तथा मेरे साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव में आये मेरे पुत्र दिनेश के साथ भी उन्होने मारपीट की हो हल्ला सुनकर हमारे पास में ही रहने वाले पडौसी इकत्रित हो गये और उन्होने आरोपियों को समझाया उसके उपरान्त भी आरोपी नही माने और उन्होने मुझ विधवा के साथ बेरहमी से मारपीट की और ऐलानिया धमकीयों दी कि अगर तुम दोनो मां बेटे यहां रहे तो हम सभी एकराय होकर तुम दोनो मां बेटे को जान से खत्म कर देंगे। मैं प्राथर्थीया व मेरा पुत्र उक्त घटना की रिपोर्ट लेकर सोजत रोड थाने पहुंचे परन्तु सोजत रोड थानाधिकारी द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण
लगातार……….2
पेज नम्बर-2
मजबूरीवंश मुझ प्रार्थीयां व मेरे पुत्र दिनेश को मेरा पुश्तैनी मकान छोडकर सोजत रोड जाकर किराये के मकान में रहने पर मजबूर होना पडा वर्तमान समय में मेरे पति के देहान्त को कुछ ही समय हुआ है मैं प्रार्थीयां हिन्दु धर्म रिती रिवाज अनुसार अपने पति के पीछे धर्म पुण्य गंगा प्रसादी करना चाहती हूँ। जो मैं अपने पैतृक निवास रिसाणिया में ही करूंगी परन्तु उक्त आरोपी एक राय होकर मेरे व मेरे पुत्र के साथ मारपीट कर सकते है।
अतः प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन है कि मुझ प्रार्थीयां व मेरे पुत्र दिनेश के साथ मारपीट करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करावें तथा मुझ प्रार्थी व मेरे पुत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करावें।
इतिदिनांक-12/6/26
- हस्ताक्षर
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


