best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

SHARE:

Hअंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गंगापुर भीलवाड़ा (हुक्मनामा समाचार)। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर में धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच सोहस्ती वाटिका में आयोजित किया गया। समारोह महंत श्री 1008 श्यामसुंदर दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, जिला एवं तहसील स्तर की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा, केंद्रीय अधिशाषी कीर्ति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकण्ठ उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिवेदी, ज्योति उपाध्याय, विजय प्रकाश, महावीर आचार्य, ओमप्रकाश बच्च, रंजनराज आचार्य, महेंद्र शर्मा, फूलशंकर शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, भंवरलाल शर्मा, अभिजीत शर्मा, गोविंद गौतम, राजेश गौतम एवं गोपीकिशन व्यास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कारों में निहित होती है। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से

समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को गांव गांव तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकण्ठ उपाध्याय ने कहा कि महासभा समाज के युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करेगी। उन्होंने समाज में समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने सामाजिक उद्बोधन में कहा कि समाज को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजकर

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment