best news portal development company in india

आओ गाँव चलें” अभियान के तहत प्रवासी पालीवासियों से सहयोग का आह्वान*

SHARE:

*”आओ गाँव चलें” अभियान के तहत प्रवासी पालीवासियों से सहयोग का आह्वान*

पाली, 15 मई। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने “आओ गाँव चलें” अभियान के तहत देश-विदेश में निवासरत प्रवासी पालीवासियों से अपने मूल गाँव, मातृभूमि एवं सामाजिक जड़ों से पुनः जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में पहुँच जाए, लेकिन उसकी पहचान, संस्कार और आत्मीयता हमेशा अपने गाँव की मिट्टी से ही जुडी रहती है। अपने गाँव के विकास में दिया गया छोटा-सा योगदान भी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

जिला कलक्टर ने बताया कि शिक्षा, आंगनवाडी, स्वास्थ्य एवं अन्य जन उपयोगी निर्माण कार्यों में प्रवासी पालीवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उनसे सतत संवाद एवं समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर ‘प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रवासीजन अपने गाँव अथवा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षा कक्ष निर्माण, ‘प्रोजेक्ट सुलेख के तहत स्टडी डेस्क उपलब्ध करवाने, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नवीन कक्ष निर्माण, “मातृभूमि से कर्मभूमि” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण कार्य तथा ‘हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण जैसे जनहित कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि जब कोई प्रवासी अपने सहयोग से निर्मित कक्षा-कक्ष में बच्चों को पढ़ते हुए देखेगा, तो वह केवल एक भवन नहीं बल्कि अपने सपनों, संस्कारों और मातृभूमि के प्रति प्रेम को साकार होते हुए अनुभव करेगा। यह सहयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं अपनेपन का जीवंत उदाहरण बनेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सरकार के साथ समाज का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रवासीजनों से “मिशन मानस के तहत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर निर्माण, नशामुक्ति, सामाजिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि के प्रति प्रेरित करने का भी आग्रह किया।

जिला कलक्टर ने अपील की कि प्रवासीजन नगद राशि उपलब्ध कराने के बजाय स्वयं विभागीय मापदण्डों के अनुरूप निर्माण कार्य करवाने में सहयोग करें, ताकि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवासी पालीवासी अपने गाँव के विकास हेतु सदैव आगे आएंगे और जिला प्रशासन उनके प्रत्येक सहयोग के प्रति आभारी रहेगा।

प्रवासी पालीवासियों से सतत संवाद एवं समन्वय हेतु गठित “प्रवासी प्रकोष्ठ से व्हाट्सएप नंबर 92510-39118 तथा ई-मेल dpcbc.warroom.pali@rajasthan.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक प्रवासीजन अपना नाम, मूल ग्राम एवं तहसील, वर्तमान पता, संपर्क नंबर तथा प्रस्तावित कार्य का विवरण व्हाट्सएप अथवा ई-मेल के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।

जिला कलक्टर ने सभी प्रवासी पालीवासियों से “अपना गाँव अपनी जिम्मेदारी की भावना के साथ इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

*’’’कैबिनेट मंत्री 17 मई को जिले में’* पाली, 15 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 17 मई को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार 17 मई को दोपहर 02 बजे उम्मेदपुर से प्रस्थान कर 2:30 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। जहाँ वे विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगे। सांय 05 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर 06:30 बजे नादाना भाटान पहुचेगें। जहा वे नादाना भाटान में GRAM के तहत संध्या चौपाल कार्यक्रम में शामिल होगें। तथा रात्रि 09 बजे नादाना भाटान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएँगे। ———

श्रीश्रवण 1008शयामसुंदर जी महाराज के पाँवन सानिधय में महासभा के सभी नलमनोनित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह, दिनांक 17/5/2026 को प्रातः 10-15बजे,सथान:-सोसतिक वाटिका, गंगापुर, भीलवाडा मे आयोजित किया जाएगा। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक)