best news portal development company in india

*4.49 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा भांवरी का स्कूल भवन* पाली, 28 अप्रैल। प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। समग्र शिक्षा की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रश्मि शर्मा द्धारा जारी इस प्रशासनिक स्वीकृति में राज्य के 185 प्राइमरी, 70 अपर प्राइमरी एवं 45 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राशि खर्च की जाएगी। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भांवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि मंजूर होने पर स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की पूरक घोषणा में शामिल समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह राशि मंजूर की गई है। कुमावत ने कहा कि इस स्कूल का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, जिससे अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्धारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए नए भवन निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। ग्रामीणों की इस मांग से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया गया, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए राशि जारी करने की अनुंशसा की। विद्यालय भवन के लिए राशि स्वीकृति पर मोहिनी देवी पुखराज पटेल, भांवरी प्रशासक सुमित्रा त्रिवेदी, मोंटू सिंह, डायाराम पटेल, डालाराम पटेल, दिलीप, जगदीश देवासी, भीमाराम, जलाराम घांची, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, मानाराम देवासी, रूपाराम सहित ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियो ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया है।

SHARE:

*4.49 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा भांवरी का स्कूल भवन*

पाली, 28 अप्रैल। प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। समग्र शिक्षा की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रश्मि शर्मा द्धारा जारी इस प्रशासनिक स्वीकृति में राज्य के 185 प्राइमरी, 70 अपर प्राइमरी एवं 45 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राशि खर्च की जाएगी।

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भांवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि मंजूर होने पर स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की पूरक घोषणा में शामिल समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह राशि मंजूर की गई है। कुमावत ने कहा कि इस स्कूल का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, जिससे अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्धारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए नए भवन निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। ग्रामीणों की इस मांग से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया गया, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए राशि जारी करने की अनुंशसा की। विद्यालय भवन के लिए राशि स्वीकृति पर मोहिनी देवी पुखराज पटेल, भांवरी प्रशासक सुमित्रा त्रिवेदी, मोंटू सिंह, डायाराम पटेल, डालाराम पटेल, दिलीप, जगदीश देवासी, भीमाराम, जलाराम घांची, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, मानाराम देवासी, रूपाराम सहित ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियो ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें