best news portal development company in india

पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी द्वारा अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकने के लिए शहर में विशेष अभियान जारी*

SHARE:

*अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकने के लिए शहर में विशेष अभियान जारी*

  1. पाली, 19 अप्रैल। अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में आयुक्त, बाल अधिकारिता विभाग, जयपुर एवं जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी के निर्देशानुसार जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली द्वारा 19 अप्रैल को शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें रोडवेज बस स्टैंड, आशा लाइब्रेरी तथा गुरु नगर स्थित कोचिंग सेंटर प्रमुख रहे।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ एवं सुपरवाइजर प्रिंस सेन ने पाली रोडवेज डिपो (नया बस स्टैंड) पर प्रबंधक यातायात महेंद्र अजमेरा एवं टी.आई. विष्णु राव की उपस्थिति में यात्रियों को बाल अधिकारों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई तथा समाज में इस कुप्रथा के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया गया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें