best news portal development company in india

पाली05 अप्रैल। उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न* *दो पारियों में आयोजित परीक्षा में 5,759 अभ्यर्थी पंजीकृत*

SHARE:

*उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न*
*दो पारियों में आयोजित परीक्षा में 5,759 अभ्यर्थी पंजीकृत*

पाली, 05 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (गृह विभाग) के तहत पाली जिले में दिनांक 05 अप्रैल 2026 रविवार को परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। प्रथम पारी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 03:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक सम्पन्न हुई। यह परीक्षा पाली शहर के 18 निजी एवं सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।

परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 03 सतर्कता दल एवं 06 उप-समन्वयक दलों का गठन किया गया।

परीक्षा में कुल 5,759 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पारी में 3,808 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कि 66.123 प्रतिशत है, जबकि 1,951 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पारी में 3,781 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कि 65.654 प्रतिशत है, तथा 1,978 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी/अधिशासी अभियंता कलिम अशरफ के निर्देशन में पाली शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सैवा समिती (रजि.)के निर्विरोध निर्वाचित अधयक्ष भगवती प्रसाद नाबरीया,महामंत्री पपू शर्मा,कोषाधयक्ष कृंषणकात गौतम की प्रथम आमसभा मे हार्दिक अभिनंदन समाज बंधुओ द्वारा किया गया।