best news portal development company in india

पाली निवासी सीता/तेजराज खटीक का बैग टैक्सी मै खौ गया। जिसको राधा विशनोई पुलिस कांस्टेबल 1054 कालिका पैट्रोल पुलिस ने पुलिस मे विश्वास ईमानदारी का सबूत,टैकसी वाले का पता कर बैग वापिस लौटाया। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला)

SHARE:

पाली।  आज दिनांक 4/1/2026 को महिला कांस्टेबल राधा नंबर 1054, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट नंबर 1, शाम के समय हल्का क्षेत्र में गस्त के दौरान करीबन 5:30 बजे एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि मेरी बुआ की बेटी बहन और उसकी बच्ची दोनों एलआईसी ऑफिस के सामने से एक टैक्सी में बैठकर नया बस स्टैंड सुमेरपुर रोड पहुँची, जहाँ अपना बैग टैक्सी के अंदर भूलकर नीचे उतर गईं।

इस पर महिला कांस्टेबल द्वारा टेम्पो स्टैंड पर टेम्पो का पता किया गया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए गए। नए बस स्टैंड पर सवारी टेम्पो के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, तो एक टेम्पो का पता चला। टेम्पो चालक के मोबाइल नंबर ज्ञात किए जाकर टेम्पो चालकों के माध्यम से संपर्क किया गया, तो मिलगेट होना पाया गया।

टेम्पो चालक को मौके पर बुलाकर उस महिला का बैग सुरक्षित पुनः सुपुर्द करवाया गया, जिसमें नगद रुपये और सोने-चाँदी के जेवरात थे। महिला को पुनः सुपुर्द कर आम जन में विश्वास और अपराधियों में भय का उद्देश्य सिद्ध किया गया।

बैग मालिक का नाम सीता वाइफ ऑफ तेजराज, जाति – खटिक, उम्र 49 साल, पैसा मजदूरी, निवासी तेरह पंथी भवन, एलआईसी वाली गली, जालोरी गेट, पाली है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें