best news portal development company in india

पाली विधायक भीमराज भाटी ने महाराणा प्रताप जन्म स्थली विकास का मुद्दा उठाया, तथा मैडिकल काँलेज का नाम महाराणा प्रताप की माता जयवंतिदेवी के नाम करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया।

SHARE:

महाराणा प्रताप की जन्मस्थली विकास का मुद्दा

पाली । विस के बजट सत्र में विधायक भीमराज भाटी ने सोमवार को महाराणा प्रताप की जन्म स्थली के विकास कराने ने की मांग की।
विधायक भाटी ने कहा कि जूनी कचहरी, धानमंडी स्थित स्थान को महाराणा प्रताप का ननिहाल एवं जन्मस्थली माना जाता है। इतने वर्षों के बाद भी इस ऐतिहासिक स्थल का समुचित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह स्थान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। विधायक भाटी ने मांग की कि पाली के मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप की माता जयवंतादेवी के नाम पर रखा जाए, ताकि उनके योगदान और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान मिल सके। विधायक भाटी ने कहा कि 1997 में राज्य सरकार द्वारा मनाए।
जाने वाले प्रताप वर्ष के निर्मित नगर पालिका के तत्कालीन सभापति ने जूनी कचहरी पाली स्थित भूमि को सुरक्षित रखा व नामकरण प्रताप की ननिहाल हुआ।
2001 में तत्कालीन कलेक्टर की अध्यक्षता में इतिहासकारों की गोष्ठी रखी गई, जिसमें प्रताप के जन्म स्थल व ननिहाल की भूमि होने की पुष्टि की गई। इसके बाद आज तक प्रति वर्ष इस भूमि पर प्रताप जयंती समारोह समिति व नगर निगम द्वारा धूमधाम से मनाई जाने लगी। 2011 में नगर परिषद के तत्कालीन सभापति, कलेक्टर व समिति के संयुक्त प्रयासों द्वारा इस भूमि पर आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। 2014 को राजस्थान धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष आए व इस भूमि को विकसित करने का निर्णय लिया।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली। श्री गुर्जरगौड ब्राह्रामण समाज विकास सेवा समिति के चुनाव आयुक्त छगनलाल भारद्वाज द्वारा निर्विरोध निर्वाचित ध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा को निर्वाचित की घोषणा।सभी समाज बंधुऔ मे खुशी की लहर।

पाली गौतम वाटिका मे श्री गुर्जरगौड ब्राह्राण समाज विकास सेवा समिति द्वारा महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जाने के लिए अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा की अधयक्षता, और बैठक का सफलतम संचालन छगनलाल भारद्वाज ने किया।