पाली
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवाह योग्य युवक युवती एक परिचय सम्मेलन 22 मार्च को गौड ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन भगवान परशुराम परिसर सेक्टर 4 विद्याधर नगर जयपुर में आयोजित होगा।
गौड़ ब्राह्मण महासभा के पाली जिला के अध्यक्ष विजयराज गौड़ ने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस साल भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल व प्रदेश युवा अध्यक्ष पंकज पचलंगिया व पूरी कार्यकारिणी इस आयो
भव्य बनाने के लिए पूरे प्रदेश में सभाएं कर रहे हैं। पचलंगिया ने बताया कि अब तक 51 हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभप्राप्त हो चुका है। गौड़ ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग कर पूरे जिले में ज्यादा से ज्यादा समाज बंधुओं से मिलकर फार्म सभी जिले के तहसील में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इस दौरान अध्यक्ष विजयराज गौड, प्रदेश महासचिव ताराचंद शर्मा, अशोक गौड़, सचिव मुरलीधर गौङ, उत्तमराज गौड़, युवाध्यक्ष पंकज शर्मा, कैलाशचन्द शर्मा, महेश शर्मा, रामसा गौड़ लक्ष्मण नारुडा, श्रीचंद शर्मा, चंद्रप्रकाश गौड़, महेश शर्मा फालना उपस्थित थे।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


