*पाली में ‘सरस राजसखी मेला पाली 2026’ की धूम, एक ही दिन में ₹1 लाख से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री*
पाली, 22 फरवरी। जिला प्रशासन, पाली एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित ‘सरस राजसखी मेला पाली 2026’ अपनी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 21 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस सात दिवसीय मेले के दौरान 21 फरवरी को पाली वासियों के भारी उत्साह के चलते विभिन्न स्टालों से कुल 1 लाख रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।
जिला प्रशासन पाली एवं राजीविका पाली के मार्गदर्शन में सजे इस मेले में ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को उमड़े जनसैलाब ने न केवल हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की सराहना की, बल्कि जमकर खरीदारी भी की।
*प्रमुख आकर्षण एवं विवरणः*
*ऐतिहासिक कारोबारः* मेले के शुरुआती दौर में ही ₹1,00,000/- से अधिक का कारोबार होना ग्रामीण महिला उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
*स्टालों की विविधताः* शुद्ध मसालों, हाथ से बनी कलाकृतियों, मिट्टी के बर्तनों, राजस्थानी परिधानों और पारंपरिक व्यंजनों की स्टालों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई।
*मेला अवधिः* यह भव्य प्रदर्शनी आगामी 27 फरवरी तक प्रतिदिन रामलीला मैदान में जारी रहेगी, साथ ही मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


