best news portal development company in india

धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज के छात्राध्यापक अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगड़ी नगर में करेंगे अध्ययन*

SHARE:

पाली, 19 फरवरी। निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली की एन.ओ.सी. प्रत्याहरित करने के कारण वर्तमान सत्र में धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली में अध्ययनरत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्राध्यापकों का बचे हुए शेष सत्र के लिये शिक्षण व्यवस्था व बकाया गतिविधीयों का संपादन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगडी नगर में किया जायेगा।

धापूबाई बी.एस.टी.सी. कॉलेज बोमादडा रोड पाली मे अध्ययनरत प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों के अभिलेख तथा डाइट में स्थानान्तरण के लिए डाइट का एक दल गुरुवार को उक्त बी.एस.टी.सी. कॉलेज के संचालन व छात्राध्यापकों को दिनांक-20 फरवरी से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगडी नगर में उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया।

कॉलेज द्वारा पत्र में दिया कि आगामी 15 दिवस में छात्राध्यापकों से संबंधित सम्पूर्ण अभिलेख उपलब्ध करवा देंगे।

डाइट प्राचार्य के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रथम वर्ष के समस्त छात्राध्यापक दिनांक-20 फरवरी को कॉलेज आवंटन पत्र, एडमिशन स्लिप व एक पासर्पोट साइज फोटो तथा द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को 96 दिवसीय इन्टर्नशिप समाप्त होने के तुरन्त बाद आवंटन पत्र, एडमिशन स्लिप, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन्टर्नशिप अभिलेख के साथ डादट बगडी नगर में उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

प्रिय, अखिल भारतवर्षषिय श्रीगुर्जरगौड ब्राह्मण समाज बंधुऔ तथा सभी जाती धर्म संप्रदाय, सामाजिक,धार्मिक राजनैतिक, प्रशासनिक समाचार एवं विज्ञापन के लिए सादर आमंत्रित है। अभी हमारे गुर्जरगौड ब्राह्रामण समाज के आऱाधय दैव ,महर्षि गौतम की जयंती पर समस्त गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज व सभी ब्राह्मण समाज द्वारा अपनी व्यवसाय, दूकान, उधोग, व राजनीतिक सभी प्रकार के हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश विज्ञापन देकर सुनहरे अवसर का लाभ उठावे। साथ ही नवरात्रि पर हिंदू, सनातन धर्म प्रेमी बंधुओ सभी सादर आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स पाली (न्यूज चैनल) मो-95090 70217

पाली06 मार्च। श्री महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जाने के लिए छगनलाल भारद्वाज, राधेशयाम पाणेचा, सोहनलाल सिवाल एवंअध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा के नेतृत्व मे गौतम वाटिका की सफाई करवाते।

*गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 मार्च तक* पाली, 06 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, पाली के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 25 मार्च से 27 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड, प्रथम बटालियन आरएसी, मण्डोर रोड, जोधपुर में आयोजित की जाएगी।